व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
मुजौना में रक्तदान शिविर आयोजित, 29 रक्तवीरो ने किया रक्तदान
Doorbeen News Desk: सनातन रक्तदान समूह के बैनर तले मुजौना ग्राम स्थित काली मंदिर प्रांगण में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 30 रक्तवीरो ने रक्तदान किया। गांव के नियमित रक्तवीर आशुतोष झा और उनके साथियों के प्रयास और जागरूकता के बाद पहली बार इस गांव में रक्तदान शिविर लगा है। जिसमें नौजवानों ने पूरे उत्साह से रक्तदान किया।
रक्तदान करने वाले ज्यादातर युवाओं ने पहली बार अपना रक्तदान किया ये रक्तदान जागरूकता अभियान के लिए बहुत सार्थक संदेश है ।
संस्थापक अविनाश कु बादल ने कहा देश के युवा अगर रक्तदान के प्रति जागरूक हो जाए तो भारत में कभी किसी को खून की कमी नहीं होगी और अधिक से अधिक लोगों का जीवन बचाने में रक्त केंद्र सहयोग कर पाएगा ।

कुछ वर्षों के जागरूकता अभियान से ही समस्तीपुर अब रक्तदान शिविर में पूरे बिहार स्तर पे आगे बढ़ रहा है और समस्तीपुर के लोगो का ये विश्वास है कि रक्त की आवश्यकता पड़ने पे ब्लड बैंक और संस्था के प्रयास से आपात स्थिति में उन्हें अवश्य ही रक्त उपलब्ध हो पाएगा। साथ ही समस्तीपुर के चिकित्सकों को भी अब मरीज के लिए खून सम्बंधित चिंता कम होती है जिससे गंभीर मरीजों को रेफर करने के बजाए यही उपचार करके उनका जीवन बचाया जा रहा है ।

देश के हर युवा को अवश्य रक्तदान करना चाहिए ताकि स्वयं भी स्वस्थ रहे और समाज भी स्वस्थ रहे
शिविर में रक्तदान करने वालों में पुतुल कुमारी, पूजा पाठक, धीरज कुमार मिश्रा, गौरव कुमार, सत्यम कुमार झा, बिपिन कुमार झा, शिवम कुमार झा, अनुज शर्मा, सिद्धांत कुमार पाठक, नितिन कुमार, सुभाष कुमार झा, अखिलेश झा, कृष्णा कुमार झा, नारायण दास, अजित कुमार झा, आलोक कुमार झा, रविशंकर कुमार, विवेक कुमार, दीपक पाठक, कुंदन कुमार पोद्दार, अर्जुन कु पटेल, अंकित झा, राजू मिश्रा, दुर्गेश झा, रौनक ठाकुर, सोनू कुमार आदि रहे
रक्त संग्रहण का कार्य रेड क्रॉस सोसायटी समस्तीपुर द्वारा किया गया ।
शिविर को सफल बनाने हेतु सनातन रक्तदान समूह के सचिव संजीव रंजन, अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान, रवि ,इंद्र कुमार, ऋतिक कु, अनिकेत कु, अंकुश महतो के कुशल नेतृत्व में शिविर सम्पन्न हुआ ।






