व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
डीएम ने मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना का किये समीक्षा
Doorbeen News Desk : जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज कार्यालय कक्ष में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में प्रस्तावित एवं संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में दरभंगा नगर निगम सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति,भौतिक व वित्तीय लक्ष्यों, कार्यान्वयन में आ रही बाधाओं एवं उनके संभावित समाधान पर विस्तार से प्रस्तुतीकरण किया।


जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों के योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।
उन्होंने सभी योजनाओं को नियत समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि *मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत शहरी बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण, जल निकासी व्यवस्था, सड़क निर्माण, प्रकाश व्यवस्था तथा स्वच्छता से संबंधित कार्यों


निर्धारित गुणवत्ताके साथ शीघ्रता से प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें जिससे जनसाधारण लोगो को समुचित सुविधाएं मिल सकें।बैठक में नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता,अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, वरीय उप समाहर्ता निशांत कुमार,कार्यपालक अभियंता,सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत एवं नगर परिषद सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।






