30 बालक-बालिका एथलेटिक्स ने ट्रायल में लिया हिस्सा, अंतरराष्ट्रीय नशा दिवस के अवसर पर वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

30 बालक-बालिका एथलेटिक्स ने ट्रायल में लिया हिस्सा, अंतरराष्ट्रीय नशा दिवस के अवसर पर वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन

दूरबीन न्यूज डेस्क। एकलव्य एथलेटिक्स प्रशिक्षण केन्द्रों में खिलाड़ियों का प्रथम दिवस चयन ट्रायल का आयोजन पटेल मैदान समस्तीपुर में किया गया। इस आयोजन में समस्तीपुर, मधुबनी एवं दरभंगा जिले के लगभग 30 एथलेटिक्स बालक – बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।
शुक्रवार को फिर से यह ट्रायल आयोजित की जाएगी। इसमें इच्छुक एथलेटिक्स बालक – बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेगें।

इसके अतिरिक्त नशा मुक्त भारत अभियान अन्तर्गत अंतरराष्ट्रीय नशा दिवस के अवसर पर वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन पटेल मैदान में कराया गया है। इस प्रतियोगिता में जिले के लगभग 50 वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने भाग लिया। साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान से संबंधित रैली का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया एवं नशा मुक्त भारत बनाने हेतु संकल्प लिया गया।