व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
सोनपुर स्टेशन पर 532 NFR स्टॉलों की ई-नीलामी में बड़ी सफलता, रेलवे को 1.45 करोड़ से अधिक का राजस्व, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएँ
दूरबीन न्यूज डेस्क। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, स्टेशन सौंदर्यीकरण एवं रेल राजस्व में वृद्धि के उद्देश्य से आज दिनांक 26 जून 2025 को सोनपुर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया एवं स्टेशन अप्रोच रोड के साथ कुल 532 NFR स्टॉलों के लिए ई-नीलामी का सफल आयोजन किया गया।


इस प्रक्रिया में कुल 166 स्टॉलों का आवंटन हुआ, जिससे रेलवे को ₹46.71 लाख का वार्षिक राजस्व तथा आगामी तीन वर्षों में लगभग ₹1.40 करोड़ का कुल रेल राजस्व प्राप्त होगा। इससे यात्रियों को आवश्यक सेवाएँ स्टेशन परिसर में ही सहज रूप से उपलब्ध होंगी, वहीं स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
इसी के साथ, 5 लोको इंजनों पर विज्ञापन हेतु भी निविदा आमंत्रित की गई थी, जिससे रेलवे को प्रत्येक वर्ष ₹5 लाख का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।

🌟 सकारात्मक पहल के लाभ:
यात्रियों को स्टेशन परिसर में गुणवत्तापूर्ण व विविध सुविधाएँ
रेलवे को गैर-किराया राजस्व (NFR) के माध्यम से आय में वृद्धि
लोकल व्यवसायियों एवं उद्यमियों को व्यापार के अवसर
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक भूषण सूद ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी और यात्रियों के हित में बताया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रौशन कुमार के नेतृत्व में मंडल वाणिज्य टीम द्वारा यह सफल आयोजन संपन्न हुआ।
सोनपुर मंडल रेल प्रशासन यात्रियों को बेहतर सुविधा, स्वच्छता एवं सेवायुक्त स्टेशन प्रदान करने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।






