टिकट जांच में उत्कृष्ट कार्य के लिए 10 टिकट जांच कर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

टिकट जांच में उत्कृष्ट कार्य के लिए 10 टिकट जांच कर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक श्री विनय श्रीवास्तव द्वारा टिकट जांच विभाग के उन 10 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया, जिन्होंने जून माह में एक दिन में प्रत्येक ने 100 से अधिक मामलों में बिना टिकट/अनियमित यात्रा करने वालों पर कार्रवाई करते हुए मंडल की आय में उल्लेखनीय योगदान दिया।

इस अवसर पर मरेप्र श्री विनय श्रीवास्तव ने कहा कि “सघन टिकट जांच अभियान द्वारा वाणिज्य विभाग राजस्व वृद्धि के लिए अहम भूमिका निभाता है। टिकट जांच कर्मचारी हमारी फ्रंटलाइन टीम का हिस्सा हैं, जिनके सतत प्रयासों से रेलवे को अनुशासित और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाया जा रहा है।”

इस अवसर पर टिकट जांच टीम को सामूहिक रूप से ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।

सम्मानित किए गए कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं सतर्कता की सराहना करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने अन्य कर्मचारियों को भी इनसे प्रेरणा लेने की अपील की।

उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती अनन्या स्मृति को इस टिकट जांच अभियान को लगातार चलाते रहने के भी निर्देश दिए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, सहायक वाणिज्य प्रबंधक, निरीक्षण दल एवं अन्य वाणिज्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह पुरस्कार कार्यक्रम समस्तीपुर मंडल द्वारा टिकट जांच के क्षेत्र में बेहतर कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने तथा कर्मियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।