व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
घर के छत गिरने से एक की मौत, 10 घायल, घर था मुंडन
दूरबीन न्यूज डेस्क। सरायरंजन प्रखंड के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी गांव के वार्ड नौ में गुरुवार की दोपहर एक घर के छत गिरने से एक बाइक की मौत हो गई। वहीं दस लोग बुरी तरह घायल होना बताया गया है। मृतक की पहचान प्रेमकांत झा के 10 बर्षिय पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई है।


वहीं घायल में आयूष कुमार, सोनाक्षी कुमारी, अभिनंदन झा, रजनीकांत झा, अयांश कुमार, विनीता देवी, अनन्या कुमारी, अंश कुमार एवं आयुष कुमार के नाम सामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए मुसरीघरारी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है उक्त गांव मदन झा के पोते का मुंडन संस्कार था । इसी मुंडन संस्कार में घर में जुटे थे, की अचानक घर के छत टूटकर सभी के शरीर पर गिर परा ।

जिसमें एक बालक की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गया। छत गिरने के बाद आसपास के ग्रामीण जुट गए और छत के गिरे मलवे को हटाया गया और सभी मलबे में दबे लोगों को निकाला गया। जबतक मलबा हटाया जाता तबतक जिसमें एक बालक की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गए हैं।






