विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति दलों के साथ बैठक, 30 जून को मतदान केन्द्रों का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति दलों के साथ बैठक, 30 जून को मतदान केन्द्रों का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव के साथ बैठक की गयी। बैठक में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण, विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी की चर्चा की गयी। इस क्रम में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर पूर्व से प्रपत्रों को मतदाताओं को हस्तगत कराते हुए उनके जन्म से संबंधित साक्ष्य के साथ प्राप्त कर बीएलओ एप के माध्यम से अपलोड करने संबंधी कार्य के बारे में भी चर्चा हुई।

जिला पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि अपने बीएलए के माध्यम से इस कार्य को युद्धस्तर पर कराने हेतु तैयारी कर लिया जाय। बचे हुए मतदान केन्द्रों के लिए बीएलओ भी अविलम्ब नियुक्त कर लिया जाय। जिले में 30 जून को मतदान केन्द्रों का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। इसके लिए पुनः बैठक आयोजित की जाएगी।

बीएलओ द्वारा घर-घर जाने के क्रम में मतदाताओं के समक्ष तीन प्रकार की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिसकी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभी पार्टी के जिला स्तरीय प्रतिनिधि एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी, बिनोद कुमार उपस्थित थे।