बिहार में पूर्ण मजबूती के साथ 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी आप

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

बिहार में पूर्ण मजबूती के साथ 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी आप

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर। आम आदमी पार्टी की बैठक जिला अध्यक्ष अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला अतिथि गृह में हुई। जिसमें जिला कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर चर्चा की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि महासचिव केशव किशोर प्रसाद एवं जिला पर्यवेक्षक डॉ. मीरा सिंह भी उपस्थित थे। बैठक के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने उप विधानसभा चुनाव में गुजरात और पंजाब में मिलें जीत की खुशी एक-दूसरे को मिठाई बांटी।

केशव किशोर प्रसाद ने कहा पार्टी को भाजपा के गढ़ गुजरात में मिले जीत यह प्रदर्शित करता है कि भाजपा से गुजरात की जनता का मोहभंग हो गया है। वहीं पंजाब की जीत यह उद्घोषित करता है कि आम आदमी पार्टी अच्छा काम कर रही है और जनप्रिय है। जीत से कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। आम आदमी पार्टी बिहार में पूर्ण मजबूती के साथ सभी 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। जनता जदयू भाजपा के डबल इंजन की सरकार से त्रस्त है। बिहार की जनता बदलाव चाहती है।

डॉ.मीरा सिंह ने कहा आम आदमी पार्टी उप चुनाव जीत से दोगुने जोश में है यह आत्मविश्वास और जोश वर्तमान भ्रष्ट बिहार सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी के साथ जिला महिला अध्यक्ष रेणु पूर्वे, जिला सचिव मंजीत सिंह, सईदुर रहमान, अमन कुमार, मो.जावेद, विष्णुदेव महतो,मनिष मौर्या, सम्राट अद्वैत कृष्ण, अरविंद कुमार, कृष्ण कुमार, रवि, प्रभात कुमार सिंह, डॉ.गुरुदयाल सिंह, शेखर प्रियदर्शी, शिवम् यादव, परमवीर कुमार, किशन लाला आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।