श्रमिकों की एकता, संघर्ष और अधिकारों को समर्पित रहा 1 मई का दिन”, ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस, समस्तीपुर मंडल द्वारा ऐतिहासिक कार्यक्रम संपन्न

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

“श्रमिकों की एकता, संघर्ष और अधिकारों को समर्पित रहा 1 मई का दिन”, ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस, समस्तीपुर मंडल द्वारा ऐतिहासिक कार्यक्रम संपन्न

दूरबीन न्यूज डेस्क। मजदूर दिवस के पावन अवसर पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस, समस्तीपुर मंडल द्वारा NFIR के आह्वान पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, समस्तीपुर के मुख्य द्वार पर एक संगठित और भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद मजदूरों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा से की गई। सभा को NFIR वर्किंग कमेटी सदस्य श्री नर्मदेश्वर प्रसाद यादव, नरकटिया शाखा सचिव श्री रंजय यादव, कारखाना सचिव श्री लखन लाल काजी एवं श्री अरविंद कुमार, दरभंगा शाखा से श्री सागर सनी और आदित्य कुमार, लोको शेड शाखा से श्री सदानंद कामत, तथा मुख्यालय शाखा से श्री प्रभाकर कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

सभा में रेलवे कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर एकता और संघर्ष की भावना को जीवंत किया। कार्यक्रम के अंत में, शाम 4:00 बजे वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी महोदय को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें रेलवे कर्मचारियों के 19 महत्वपूर्ण लंबित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

इनमें प्रमुख हैं: NPS/UPS को समाप्त कर OPS की पुनः बहाली,

पदों का सृजन और Live Posts का सरेंडर रोका जाना,

Track Maintainer, रनिंग स्टाफ व सुपरवाइजरी कैडर की मांगें,

बोनस, डीए भुगतान, आउटसोर्सिंग की समाप्ति,

8 घंटे की ड्यूटी और Risk & Hardship Allowance लागू करना इत्यादि।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन और व्यापक संघर्ष के लिए बाध्य होगा।