व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा आज समस्तीपुर पहुंचे, पांच सौ किसानों के बीच मूंग का किया वितरण
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर सर्किट हाउस मे भाजपा के ज़िला अध्यक्ष नीलम साहनी, विधान पार्षद तरुण चौधरी, शाहिकांत आनंद और सुनील गुप्ता के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने उपमुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।
प्रेस को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा की एग्रीकल्चर विभाग के अंदर किसानो के हित मे व्यापक सुधार का जो अभियान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी का है उसको ज़मीन पर उतारने का हमलोगो का प्रयास है और इसका लाभ किसानो को पूरी पारदर्शिता के साथ मिलेगा।


उन्होंने ये भी कहा की जो भी लोग इसमें सहयोग करेंगे वो सम्मानित होंगे वहीँ जो भी लोग इसमें चालाकी करेंगे उनपर कठोर कार्यवाही भी होंगी।
प्रेस से बातचीत मे उन्होंने ये भी कहा की एग्रीकल्चर अर्थतंत्र को मजबूत करने मे अहम् भूमिका निभाता है, और लगभग 2,28,158 लाभार्थी किसानो को आर्थिक मदद हेतु केंद्र सरकार की ओर से सालाना 6000 की राशि भी दी जा रही है।



एक सवाल के जवाब मे उन्होंने कहा की बिहार मे चुनाव अपने समय से होगा और जनता लोकतंत्र की धरती पर लोकतंत्र की रक्षा हेतु अपना मन बना कर बैठी है। प्रेस वार्ता के बाद उपमुख्यमंत्री ने समस्तीपुर ब्लॉक पर लगभग 500 किसानो मे मूंग बीज का वितरण भी किया।

कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम साहनी, शशिकांत आनंद, सुनील गुप्ता, सुनील राय,शयम पासवान, विष्णुदेव कुशवाहा, बिमला सिंह, मधुबाला, बीरेंदर यादव, अभय गुड्डू, कृष्णमोहन गुप्ता, बैधनाथ झा ,मुकेश सिंह, मुकेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी अमित सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।







