पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता जूडो ( U-14,U-17,U-19 बालक)

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता जूडो ( U-14,U-17,U-19 बालक)

दूरबीन न्यूज डेस्क। आज केन्द्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर में दो दिवसीय संभागीय जूडो प्रतियोगिता की भव्य शुभारम्भ हुआ। अब बस रे –हजमे,रे –हजमे दो दिनो तक चलेगा। मन्त्रोच्चारण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके रेलवे के सीनियर डी पी ओ सह नोमिनी चेयरमैन श्री विवेक कुमार मुख्य अतिथि के रुप में बच्चों के हाथ में मशाल देकर खुद को गौरवान्वित महसूस करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

केन्द्रीय विद्यालय समस्तीपुर के प्राचार्य जितेन्द्र कुमार ने सभी शिक्षकों एवं बच्चों को स्वागत,अभिनन्दन करते हुए खेलकूद का आनन्द लेने के लिए प्रेरित किया। केन्द्रीय विद्यालय आरा के प्राचार्य मो.सहनबाज अहमद पर्यवेक्षक के रुप में व्यवस्था को देखकर परम् सन्तुष्ट दिखे एवं बच्चों को प्रोत्साहित रहे। तत्पश्चात पटना संभाग के सहायक आयुक्त श्री पूर्णेन्दु मण्डल ने विद्यालय का विहंगम अवलोकन करते हुए विद्यालय के प्राचार्य को साधुवाद दिया।

पटना संभाग के सात केन्द्रीय विद्यालय(समस्तीपुर ,वैली रोड दानापुर, (l,ll) कटिहार,खगोल) शिक्षक सहित 101बच्चे भाग ले रहे हैं । कुछ बच्चों ने जूडो का प्रदर्शन भी किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सराहनीय रहा । विद्यालय के अवकाश प्राप्त शिक्षक श्री बैजू सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही। रेलवे चिकित्सालय के सहायक गहन चिकित्सा श्री चन्दन कुमार बच्चों को तत्परता से फर्स्ट एड देते दिखे।

चन्द्रशेखर त्रिपाठी, अनिल कुमार गुप्ता, श्वेता कुमारी,अजय कुमार,निगम तिवारी, संतोष कुमार, नृपेन्द्र भारद्वाज, अमित कुमार,राम प्रवेश यादव सभी शिक्षकों का सहयोग से आज का खेलकूद सफल संपन्न रहा।