शिवाजीनगर में बिजली मिस्त्री की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिवार वालों ने कहा हत्या कर दिया गया

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

शिवाजीनगर में बिजली मिस्त्री की संदिग्ध स्थिति में मौत, परिवार वालों ने कहा हत्या कर दिया गया

दूरबीन न्यूज डेस्क। शिवाजीनगर थाना के परसा पंचायत अंतर्गत बोरज गांव के वार्ड 10 निवासी स्व राजकुमार झा के 45 वर्षीय पुत्र संतोष झा का शव इसी पंचायत के इजराहा चौर में दो बिजली पोल के निचे था। मंगलवार की सुबह टहलने गये लोगों की नजर पड़ी । जब इसकी जानकारी गांव में पहुची तो सनसनी फैल गई, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बताया कि संतोष झा बिजली मिस्त्री का काम करता था।

घटनास्थल की कुछ ही दुरी पर उसकी बाइक और बिजली पोल पर चढ़ने वाला चप्पल भी झोला में रखा हुआ था। परिवार के लोगों को आशंका है कि संतोष की हत्या कर साक्क्ष छुपाने के लिए पोल के नीचे फेंक दिया गया है। परिवार वालों ने बताया कि बीती रात 8 बजे के आसपास संतोष के मोबाइल पर किसी व्यक्ति के द्वारा फोन किया गया। उन्होने पत्नी को बिजली ठीक कर आने की बात कह कर घर से निकला। काफी देर बाद जब वापस नहीं आया तो।

पत्नी ने संतोष के मोबाइल पर फोन किया तब उन्होंने बताया कि कुछ देर में आ रहे हैं। उसके बाद उसका फोन बंद हो गया।रात भर संतोष को काफी खोजबीन भी किया गया लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह हुई तो उसकी मौत की खबर मिली। संतोष का शव मिलने से

ग्रामीण आक्रोशित होकर रोसड़ा बहेरी सड़क को करीब एक घंटा जाम दिया । और वरिय पदाधिकारी की बुलाने की मांग पर अर गये। लोगों की मांग पर घटनास्थल पर रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी और रोसड़ा इंस्पेक्टर सहित 6 थाने की पुलिस पहुंची।

ग्रामीणों की मांग पर एफएसएल और डॉग एसकॉइन का टीम को भी बुलाया गया। तब जाकर लोग माने ।काफी मशक्कत बाद 7 घंटे के बाद 3 बजे शिवाजीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।

:इधर संतोष की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। संतोष की कमाई से ही परिवार का भरण पोषण होता था।उसके दो पुत्र गौरव कुमार और सौरव कुमार है। पत्नी दहाड़े मार मार कर रो रही है। इससे गांव में भी गमनीय महल बना हुआ है।

:इधर शिवाजीनगर बिजली विभाग की जेई आकाश वर्मा ने बताया कि सोमवार रात में एक भी शट डाउन नहीं लिया गया था। संतोष प्राइवेट से बिजली का काम किया करता था। बिजली विभाग के किसी भी पद पर नहीं था।