व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती समारोह पूर्वक धूमधाम से मनायी गयी
दूरबीन न्यूज डेस्क। ताजपुर एवं आसपास में बाबा साहेब भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर वाला रविदास नगर वार्ड 12 मे भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती समारोह पूर्वक धूमधाम से मनाई गई। अध्यक्षता स्थानीय मुखिया विश्वनाथ सिंह राकेश एवं संचालन शिक्षक हेमंत राम ने कीया। अतिथियों का स्वागत रालोमो दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार राम ने माला पहनाकर किया।


समारोह में रालोमो जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद, मोरवा विधायक रणविजय साहू, पूर्व मुखिया विष्णुदेव प्रसाद सिंह, डॉ दिलीप कुमार चौधरी, समाजसेवी पिंटू कुमार सिंह, सरपंच वीरचंद्र प्रसाद सिंह, रालोमो प्रदेश महासचिव देवनारायण सिंह, रामानंद सिंह आदि ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। साथ ही लोगों से बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेते हुए शिक्षित बनो, संगठित बनो की राह पर चलने का आह्वान किया।


मौक़े पर एचएम प्रमोद कुमार राम, मनोज राम, विनोद कुमार राम, लक्ष्मी प्रसाद राम, राजीव कुमार राम, बब्लू कुमार सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे। उधर माधोपुर दिघरुआ एवं सामुदायिक भवन ताजपुर में मुखिया ब्रजनंदन राम की अध्यक्षता में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। मौके पर डॉ. बिन्देश्वर राम, पूर्व मुखिया हरेंद्र पासवान आदि थे।


वहीं रामापुर महेशपुर में सीपीआई अंचल सचिव पूर्व जिलापार्षद रामप्रीत पासवान, ताजपुर कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष अब्दुल मालिक, मोतीपुर में माले सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, भाजपा दक्षिणी मंडल में अध्यक्ष दिलीप सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। वहीं राजद के आह्वान पर सभी पंचायतों में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई।







