अज्ञात वाहन के चपेट में आने से महिला हुई थी घायल इलाज के दौरान मौत 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से महिला हुई थी घायल इलाज के दौरान मौत 

दूरबीन न्यूज डेस्क। शिवाजीनगर प्रखंड के बंधार पंचायत के वार्ड 11 निवासी महिला की बीते दिन रोसरा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गई थी।जिसका इलाज समस्तीपुर के एक निजी क्लीनिक में चल रहा था । सोमवार को इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई।

मृत महिला की पहचान बंधार पंचायत के वार्ड 11 निवासी रामनरेश यादव के पुत्री गीता देवी 42 वर्ष के रूप में की गई है। रोसड़ा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में सदर अस्पताल समस्तीपुर में पोस्टमार्टम कराया है। इधर गीता देवी की मौत की खबर मिलते ही परिवार एवं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।बता दे की मृतका की आठ बच्चे हैं।

अमृता कुमारी, संगीता कुमारी, रिंकू कुमारी ,पिंकी कुमारी, अस्मिता कुमारी, सरिता कुमारी ,अनुष्का कुमारी, विवेक कुमार शामिल है। सभी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल बना है। लोगों ने बताया कि मृतक महिला को सात लड़की और एक लड़का है। इसमें तीन लड़की का शादी हो चुका है।