व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
थाना पर कोई भी बिचौलियों के आने पर थानाध्यक्ष होंगे दोषी, नशीली दवाओं पर भी रखे खास नजर
दूरबीन न्यूज डेस्क। एसपी अशोक मिश्रा ने अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में क्राइम मीटिंग की। इस दौरान सभी डीएसपी, थानेदार और सर्किल इंस्पेक्टर से अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था के संधारण के साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया।


उन्होंने थानाध्यक्षों को सख्त लहजे में थाना परिसर में किसी भी प्रकार के बिचौलियों के आगमन पूर्णत: प्रतिबंध करने का आदेश दिया। इसके साथ ही शिकायतकर्ताओं से सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार करने के लिए भी उन्होंने थानाध्यक्षों से अपील की। एसपी ने उन थाना क्षेत्रों की जानकारी भी ली जहां नशीले पदार्थ की तस्करी ज्यादा होती है। सीसीटीएनएस में समय पर प्रविष्टि को भी कहा गया। इस साल चुनाव भी होने हैं तो इसको लेकर फरारी पंजी, गुंडा पंजी का अद्यतन करते रहने को भी कहा गया।


गुंडा पंजी में नए नाम जोड़ने को कहा गया। निगरानी प्रस्ताव पर ससमय कार्रवाई का भी निर्देश दिया गया। क्राइम मिटिंग के दौरान एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया की शीघ्र ही लंबित कांडों का निष्पादन करें और थानावार दिए लक्ष्यों को ससमय पूरा करें। थाना क्षेत्र में गश्ती वाहन एवं डायल-112 वाहनों से नियमित पेट्रोलिंग के साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखें।


एसपी ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण हेतु सूचना-आसूचना संकलन करेंगें। इसके साथ ही पुराने लंबित इस्तेहार, वारंट एवं कुर्की का निष्पादन करेंगे। सभी थानाध्यक्ष नियमित रूप से गुंडा पंजी, थाना सिरिस्ता कार्य आदि को अद्यतन रखेंगे। एसपी ने सड़क दुर्घटना आदि के मामलों की ईडीआर एवं आईआरडी पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।







