दरभंगा पर्यवेक्षक गिरी में युवक की संधि की मौत, समस्तीपुर का रहने वाला था अमरजीत, पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल 

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

दरभंगा पर्यवेक्षक गिरी में युवक की संधि की मौत, समस्तीपुर का रहने वाला था अमरजीत, पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल 

दूरबीन न्यूज डेस्क। दरभंगा पर्यवेक्षण गृह के विधि विरुद्ध किशोर समस्तीपुर जिले के रोसरा थाना के तहत गांव निवासी अमरजीत कुमार कि शुक्रवार की देर शाम संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पेट दर्द की शिकायत पर उसे शाम में डीएमसी चलाया गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही बेता थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार अस्पताल पहुंच जांच पड़ताल की।

कुछ देर के बाद लहरिया सराय थाना अध्यक्ष दीपक कुमार भी अपने दलबल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। अमरजीत पर आईपीसी धारा 304 बी का आरोप था। पर्यवेक्षण गृह में उसकी उम्र 18 वर्ष दर्ज की गई थी। थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया वह करीब 20 वर्ष का था। ऐसे में उसे पर्यवेक्षण गृह में रखने का मामला जांच का विषय है।

बताया गया कि अमरजीत ने गुरुवार की रात पर्यवेक्षण गृह से भागने की कोशिश भी की थी, लेकिन उसे पकड़ लिया था। इसके बाद अन्य बंदियों ने उसकी पिटाई कर दी। अमरजीत के चेहरे पर जख्म के निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सा- डीभी