दलसिंहसराय में बेखौफ बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से महिला सहित तीन की हालत गंभीर

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

दलसिंहसराय में बेखौफ बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली लगने से महिला सहित तीन की हालत गंभीर

दूरबीन न्यूज डेस्क। दलसिंहसराय शहरी क्षेत्र स्थित मनोहर टोला में मंगलवार रात बेखौफ बदमाशों ने एक महिला समेत तीन लोगों को गोली मार दी। घायलों की पहचान सौरभ सुमन उर्फ सम्राट (24), बाल किशन (12) और सुशीला देवी के रूप में की गई है। तीनों के घर आसपास ही हैं।

लोगों ने बताया कि बेलबन्ना के ही कुख्यात गोलू पासवान ने सभी को गोली मारी है। लोगों को जुटते देख वह पैदल ही भाग गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गोली लगने से जख्मी बेलबन्ना मोहल्ले के पप्पू पासवान के भांजे सौरभ सुमन उर्फ सम्राट को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत मे रेफर कर दिया गया है। सम्राट के सिर में एक गोली लगी है।

वहीं, बेलबन्ना के ही बाल किशन के सीने में गोली लगी है। गोली लगने से घायल सुशीला देवी (मनोज की मां) अनुमंडल अस्पताल में भर्ती है। दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि गोली मारने का आरोप गोलू पासवान पर लोगों ने लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।