व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
जेपी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट का मनाया गया 14 वां स्थापना दिवस समारोह
दूरबीन न्यूज डेस्क। जे० पी० सेंट्रल स्कूल, मथुरापुर, समस्तीपुर के प्रांगण में जे० पी० ग्रुप ऑफ इन्स्टिच्यूशन का 14वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया । समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि शहर के जाने माने सर्जन डॉ राजेश कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्थान के सचिव महेश कुमार जी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों को दृढ़ सांकल्पिक होने की प्रेरणा दिया।


साथ ही प्रधानाचार्य महोदय कमर आजम के द्वारा विद्यालय के सतत विकास का सफलता पूर्वक मूल्यांकन किया। संस्थान को आगे बढ़ाने का समारोह में विशिष्ट अतिथि डॉ शशिकांत कुमार, एवं डॉ मनोज कुमार सिंह के उपस्थिती में संस्थान के विभिन्न शाखाओ के छात्र-छात्राओ ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में चार-चाँद लगाया।


डॉ मनोज कुमार जी ने संस्थान की मंगल कामना करते हुए महाविद्यालय में परिवर्तित होने को प्रोत्साहित किया। समारोह में सभी साखाओ के बच्चे एवं अभिवावक उपस्थित थे । इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि, छात्र, छात्रा, अभिभावक आदि उपस्थित थे।









