बिजली कंपनी ने 20 जिले में 43 पावर सब-स्टेशन बनाने का लिया निर्णय, 716 करोड़ खर्च होंगे

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

बिजली कंपनी ने 20 जिले में 43 पावर सब-स्टेशन बनाने का लिया निर्णय, 716 करोड़ खर्च होंगे

दूरबीन न्यूज डेस्क। पटना समेत राज्य के अन्य जिले में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली मुहैया कराने के लिए सब-स्टेशनों का निर्माण होगा। बिजली कंपनी ने 20 जिले में 43 पावर सब-स्टेशन बनाने का निर्णय लिया है। इस मद में 716 करोड़ खर्च होंगे। इसमें उत्तर बिहार में 352 करोड़ तो दक्षिण बिहार में 364 करोड़ खर्च होंगे। सब-स्टेशन निर्माण के लिए वितरण कंपनियां नॉर्थ और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने निविदा जारी कर दी है।

आरडीएसएस योजना के तहत बनने वाले इन सब-स्टेशनों को दो-तीन वर्षों में बना लिया जाएगा। कंपनी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर बिहार में सहरसा, पूर्णिया और किशनगंज में नौ पावर सब-स्टेशन का निर्माण होगा। इस मद में 107.29 करोड़ खर्च होंगे। छपरा, मोतिहारी, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में छह पावर सब-स्टेशन का निर्माण होगा। इस मद में 74 करोड़ 59 लाख खर्च होंगे। समस्तीपुर और बेगूसराय में 15 पावर सब-स्टेशन का निर्माण होगा। इस मद में 170 करोड़ 86 लाख खर्च होंगे। वहीं दक्षिण बिहार में नालंदा और नवादा में पावर सब-स्टेशन का निर्माण होगा।

इस मद में 52 करोड़ 79 लाख खर्च होंगे। पटना, आरा और बक्सर में बनने वाले सब-स्टेशन पर 53 करोड़ 87 लाख खर्च होंगे। इसी तरह औरंगाबाद, गया और रोहतास में सब-स्टेशन का निर्माण होगा। इस मद में 52 करोड़ 68 लाख खर्च होंगे। भागलपुर, शेखपुरा और लखीसराय में भी सब-स्टेशन का निर्माण होगा। इस मद में 49 करोड़ 20 लाख खर्च होंगे, जबकि पटना शहरी क्षेत्र में पेसू ईस्ट में सब-स्टेशन बनाने के मद में 81 करोड़ 99 लाख तो पेसू वेस्ट में सब-स्टेशन बनाने के मद में 73 करोड़ 63 लाख खर्च होंगे।

 

 

आंख मिचौली दूर होगी कंपनी का लक्ष्य है कि हरेक 20-30 किलोमीटर की दूरी पर एक पावर सब-स्टेशन हो। इस दिशा में कंपनी की ओर से सब-स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है।