पूसा के चंदौली में हुई अगलगी में लाखों का सामान खाक

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

दूरबीन न्यूज डेस्क। पूसा के चंदौली में हुई अगलगी में लाखों का सामान खाक। समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड के चंदौली पंचायत (वार्ड – 14) निवासी गंगाधर झा के घर शुक्रवार की देर रात हुई अगलगी में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। अगलगी के समय परिवार के लोग घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। मौके से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब दो बजे अचानक आग की लपटे तेज दिखने लगी। शोर होने पर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। ।

इधर घटना की सूचना 112 और फायर बिग्रेड के वाहन को भी दी गई। बाद में सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तबतक घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। मौजूद लोगो की माने घटना में एक बाइक समेत पंपिंग सेट, अनाज, भूसा व अन्य कई जरूरी सामान व कागजात आग की चपेट में आने से खाक बन गया। सूचना पर वैनी ओपी पुलिस, अंचल कर्मी आदि भी मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। मुखिया प्रतिनिधि शैलेश झा ने बताया कि घटना में पीड़ित परिवार का काफी नुकसान हुआ है।