Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

समस्तीपुर में बिहार कोकिला प्रो शारदा सिन्हा की याद में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में बिहार कोकिला प्रो शारदा सिन्हा की याद में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।
आज दिनांक वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में बिहार कोकिला प्रो शारदा सिन्हा की याद में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया और तत्पश्चात संगीत विभाग की छात्राओं ने पुष्कर कुमार झा उनके गाए गीत को गाकर श्रद्धांजलि दिया।
प्रधानाचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा ने कहा कि प्रो शारदा सिन्हा का व्यक्तित्व अद्वितीय था।

उनके गीत से हमारी संस्कृति और संस्कार झलकती है। सिन्हा आधुनिकता की अंधी दौड़ में कभी नहीं रहे। डॉ विजय कुमार गुप्ता ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि प्रो शारदा सिन्हा भारत रत्न के हकदार है। प्रो अरूण कुमार कर्ण ने कहा कि स्व. सिन्हा के साथ सहकर्मी के रूप में नौकरी करना ही मेरी जीवन की सफलता है। प्रो सोनी सलोनी ने कहा कि शारदा दीदी का यूं चला जाना बहुत ही दुखदाई है। प्रो बिगन राम ने कहा कि अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद वे परीक्षा के कार्यों को समय पर संपादन करती थी।

डॉ कुमारी अनु ने कहा कि झोपड़ पट्टी से लेकर महलों तक शारदा सिन्हा के गीत की गूंज समान रूप से सुनाई पड़ती है। उनके गीत सभी संस्कारों पर गाएं जाते है। प्रो सुरेश साह ने कहा कि मिथिला में पले बढ़ने के बावजूद भोजपुरी और हिन्दी गीतों में अपना पहचान बनाना एक अनुपम उदाहरण है। डॉ नेहा कुमारी जायसवाल ने कहा कि शारदा सिन्हा के गीत छठ और विवाह के गीत के ही पर्याय नही अपितु पारिवारिक प्रेम और भाईचारा का संदेश देता है।

संगीत विभाग की छात्राओं ने उनके गीत “कोयल बिनु बगिया न शोभे राजा…., ” मोरे बबुआ के नजरियों न लागे……” हो दीनानाथ…..”, पग पग लिए जाऊं….. गाकर श्रद्धांजलि दिया।
मौके पर डॉ नीतिका सिंह, डॉ मधुलिका मिश्रा, डॉ स्मिता कुमारी, डॉ रिंकी कुमारी, डॉ स्वाति कुमारी, डॉ कुमारी शबनम, डॉ रेखा , डॉ शालिनी, डा पूनम, डॉ कविता, डॉ सालेहीन अहमद, राधा कुमारी, सुषेण कुमार, पिनाक पानी बोस आदि सहित अधिक संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।