Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा ईवीएम, वीवी पैट वेयरहाउस का किया गया मासिक निरीक्षण

दूरबीन न्यूज डेस्क। जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा ईवीएम, वीवी पैट वेयरहाउस का किया गया मासिक निरीक्षण। जिलाधिकारी समस्तीपुर रोशन कुशवाहा द्वारा ईवीएम, वीवी पैट वेयरहाउस के मासिक निरीक्षण के क्रम में दिनांक 4 नवंबर 2024 को जितवारपुर स्थिति ई वी एम , वी वी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के वक्त उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी समस्तीपुर  रमेश वर्णवाल, अवर निर्वाचन पदाधिकारी दलसिंहसराय -सह- नोडल पदाधिकारी ई वी एम एवं वी वी पैट  रवि रंजन कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी मो. महमूद आलम सहित अन्य पदाधिकारी एवं वहां पर प्रतिनियुक्ति सुरक्षाकर्मी मौजूद थे।

जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्ति सुरक्षा बलों को निर्देश दिया गया कि ई वी एम वीवीपीएटी वेयरहाउस के मानकों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी की जानी है। इसके लिए अधिष्ठापित सीसीटीवी 24 घंटे कार्यरत रहे इसे सुनिश्चित किया जाना चाहिए। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए सभी दिशा निर्देशों के अनुरूप एस ओ पी का पालन करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जानी है। इसका दृढ़ता से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया।