यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में दो दिवसीय जूडो प्रतियोगिता संपन्न, अंडर 14 में दानापुर कैंट के बच्चों ने मारी बाजी। समस्तीपुर शहर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर में दो दिवसीय संभागीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय पटना संभाग के सहायक आयुक्त मनीष कुमार प्रभात की उपस्थिति में निर्णायक मैच खेले गए। निर्णायक मैच समाप्त होने के बाद समापन समारोह में प्रर्यवेक्षक सह महराजगंज केवी के प्राचार्य एचके साहू तथा विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार के द्वारा जूडो प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को मेडल तथा प्रमाण पत्र दिए गए।



इस संभागीय जूडो प्रतियोगिता में अंदर-14 में 25 किलोग्राम में केवि दानापुर कैंट के मास्टर भानु प्रताप सिंह, 30 किलोग्राम में केवि. दानापुर कैंट के मास्टर अश्वलोक कुमार, 35 किलोग्राम में केवि. दानापुर कैंट के मास्टर अरमान राज, 40 किलोग्राम वर्ग में केवि. दानापुर कैंट के रवि कुमार, 45 किलोग्राम में केवि. दानापुर कैंट के अक्षैवर सिंह, 50 किलोग्राम में केवि. कटिहार के मास्टर निखिल कुमार और 50 किलोग्राम से उपर वर्ग में केवि. दानापुर कैंट के आर्यन राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।



जबकि अंडर 17 में सत्यम कुमार, मयंकराज, रोहित कुमार, सूर्यभान, सन्नी रतन, अभिषेक कुमार, अनिरुद्ध, निखिल ने विभिन्न भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही अंडर 19 के विभिन्न भार वर्ग में शिवराज कुमार, अक्षित कुमार, रुद्र प्रताप, अंजेश कुमार, हर्ष कुमार, सत्यम कुमार, शिवम कुमार अनंत प्रकाश, अंजीत कुमार और सौरव कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मौके पर समस्तीपुर केवी के प्राचार्य जितेंद्र कुमार, वरीय शिक्षक बैजू सिंह, एनके मिश्रा, निगम तिवारी, विकास मिश्रा, एके गुप्ता, आरके अकेला, आरपी यादव, एन भारद्वाज सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।








