पटना, दूरबीन न्यूज डेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार शाम को दिल्ली जाएंगे। वे वहां पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने के लिए शनिवार को आयोजित समारोह में शामिल होंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रधान महासचिव व राजनीतिक सलाहकार केसी त्यागी ने दी।

जदयू के प्रधान महासचिव श्री त्यागी ने कहा कि यह समाजवादियों के लिए बहुत बड़ा दिन है। लिहाजा, इस समारोह में मुख्यमंत्री के साथ वे भी शामिल होंगे। दरअसल, केन्द्र सरकार द्वारा कर्पूरी ठाकुर को उनकी 100वीं जयंती के ठीक एक दिन पहले उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न देने का निर्णय लिया गया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद ट्वीट कर इसकी घोषणा की थी। अब 30 मार्च को इसके लिए दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में समारोह आयोजित किया गया है। इसमें जदयू के कई नेता शामिल होंगे।





