CM के पास कितना है कैश जानकर हो जाएंगे हैरान

दूरबीन न्यूज। बिहार के मुख्यमंत्री (chiefminister) नीतीश कुमार के पास महज 22052 रुपये ही नगद हैं। मंगलवार को विधान परिषद के चुनाव के लिये अपना नामांकन पर्चा दाखिल करते समय मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी है। हालांकि, उनकी कुल चल संपत्ति 16.82 लाख जबकि अचल संपत्ति के रूप में दिल्ली के द्वारिका में एक फ्लैट है जिसका बाजार मूल्य करीब 1.148 करोड़ है। इस फ्लैट का खरीद मूल्य 13.78 लाख था।

जदयू के दूसरे उम्मीदरवार मो. खालिद अनवर के पास 28600 रुपये नगद हैं। उनकी चल संपत्ति 3.01 करोड़ और अचल संपत्ति 3.17 करोड़ है। वे हथियार के शौकीन हैं। उनके पास पिस्टल और राइफल भी है। यही नहीं हम के नेता और राज्य के मंत्री संतोष सुमन के पास 49500 रुपये नगद है। उनकी कुल चल संपत्ति 82.62 लाख और अचल संपत्ति 1.72 करोड़। उन्हें भी हथियार का शौक है। उनके पास भी पिस्टल और राइफल है।

बता दें कि मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद में निर्वाचन के लिए जदयू उम्मीदवार के रूप में विधानसभा के सचिव के कक्ष में नामांकन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौथी वार विधान परिषद के सदस्य बनेंगे। उनके अलावा जदयू के खालिद अनवर और हम के संतोष सुमन ने भी नामांकन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्य प्रस्तावक ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *