दूरबीन न्यूज डेस्क, पटना। बिहार में फिर से स्कूल का टाइम टेबल बदल गया है। मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद शिक्षक को थोड़ी राहत मिली है। अब स्कूलों में 10 से 4 बजे के बीच शिक्षण कार्य चलेगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग द्वारा निर्गत पूर्व अधिसूचना संख्या 553, दिनांक-20 फरवरी 2024 के द्वारा पढ़ाई की पहली घंटी 10:00 बजे पूर्वाह्न से शुरू होकर आठवीं घंटी 4:00 बजे अपराह्न समाप्त होती थी।


अधिसूचना संख्या- 2707, दिनांक-28 नवंबर 2023 के प्रभाव से शिक्षकों का विद्यालय आगमन 9:00 बजे पूर्वाहन से शुरू होकर 5:00 बजे अपराहन तक समाप्त होती थी। उपर्युक्त अधिसूचना संख्या- 2707, दिनांक-28 नवंबर 2023 को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए यह स्पष्ट किया जाता है कि शिक्षकों का विद्यालय आगमन 9:45 बजे पूर्वाह्न से शुरू होकर 4:15 बजे अपराह्न तक समाप्त होगी एवं अन्य कार्यों सहित पठन-पाठन का कार्य 9:45 बजे पूर्वाह्न से 4:15 बजे अपराह्न तक किया जाएगा।



अतः अब 10:00 बजे पूर्वा0 से 10:30 बजे पूर्वा० तक चेतना सत्र, 10:30 बजे पूर्वा० से 11:20 बजे पूर्वा० तक पहली घंटी (हाजिरी सहित)। 11:20 बजे पूर्वा0 से 12:00 बजे अप० तक दूसरी घंटी। 12:00 बजे अप० से 12:40 बजे अप० तक तीसरी घंटी। 12:40 बजे अप० से 1:20 बजे अप० तक चौथी घंटी। 1:20 बजे अप० से 2:00 बजे अप० तक पाचवीं घंटी (मध्यांतर / शनिवार को छुट्टी सभी के लिए)। 2:00 बजे अप० से 2:40 बजे अप० तक छठी घंटी। 2:40 बजे अप० से 3:20 बजे अप० तक सातवीं घंटी तथा 3:20 बजे अप० से 4:00 बजे अप० तक आठवीं घंटी। 4:00 बजे अप० (विद्यार्थियों के लिए छुट्टी), 4:00 बजे अप० से 4:15 बजे अपराह्न तक पाठ टीका लेखन एवं अन्य कार्यों का निस्पादन, 4:15 बजे अप० विद्यालय बंद। (education department)







