केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा – तेजस्वी यादव हमेशा जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह पब्लिक है सब जानती है

पटना, दूरबीन डेस्क। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जन आशीर्वाद यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव हमेशा बिहार की जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह पब्लिक है सब जानती है। अगर तेजस्वी यादव में हिम्मत है तो बिहार में उनके और उनके परिवार के द्वारा जो भ्रष्टाचार और अपराध किया गया है, गरीबों का शोषण किया गया है उस पर बात कर दिखाएं। उन्होंने कहा कि दरअसल तेजस्वी की जन आशीर्वाद यात्रा नहीं बल्कि परिवार बचाओ यात्रा है। बिहार के लोगों ने देखा है कि किस तरह पिछले 17 महीने में तेजस्वी यादव के उपमुख्यमंत्री के काल में बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा था।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री (home ministry) ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ईमानदारी से काम करने से रोका जा रहा था, इसीलिए नीतीश कुमार जी ने राजद से नाता तोड़कर भाजपा के साथ फिर से गठबंधन कर लिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के पास बिहार के विकास और खुशहाली के लिए कोई रोड मैप नहीं है। वहीं एनडीए सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *