पुलवामा हमला में शहीद हुए जवानों की याद में रक्तदान शिविर आयोजित, रक्तदान कर दी श्रद्धांजलि

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। पुलवामा हमला में शहीद हुए जवानों की याद में रक्तदान शिविर आयोजित की गयी। सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में ब्लड फोर्स टीम के सदस्यों ने रक्तदान करते हुए जवानों को श्रद्धाजंली दी। टीम के फाउंडर राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान ही महादान है। किसी भी व्यक्ति के रक्तदान करने से कोई हानी नहीं होती है, बल्कि उनके एक यूनिट ब्लड से किसी को नयी जिंदगी मिलती है।

उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य के साथ ब्लड फोर्स टीम परिवार के हर रक्तवीर योद्धा हमेशा की तरह इस बार भी स्वैच्छिक शिविर में अपना योगदान किया है। फाउंडर ने बताया कि  शिविर में 15 लोगों ने अब तक रक्तदान कर चुके हैं। टीम के द्वारा सभी रक्तवीरों को सम्मान स्वरूप दीवाल घड़ी और रक्तवीर सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया है। मौके पर टीम के डॉ. आलोक, कोर मेंबर में नीतीश बर्णवाल, राहुल यादव, योगेंद्र कुमार, रवि कुमार इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।

रक्तदान करने वालों में अंशु राज, विक्की साह, मनोज सिंह, संतोष ठाकुर, विजय कुमार, गौरव सिंह, विवेक कुमार रमन,गुड्डू कुमार, पंकज कुमार, मोहम्मद आमिर, सुशील कुमार, पुलिस कार्यालय से सड़क सुरक्षा कोषांग से मुकुल कुमार, प्रकाश कुमार, विकाश आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *