डेढ़ दर्जन रेल पुलिस निरीक्षक, रेल थानाध्यक्ष, रेल पीपी अध्यक्ष के पद पर नये पुलिस पदाधिकारी का पदस्थापन

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

मुजफ्फरपुर। बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा विगत माह में पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के पदाधिकारियों का रेल जिला मुजफ्फरपुर से अन्यत्र जिला/इकाई में स्थानान्तरण के फलस्वरूप रेल जिला मुजफ्फरपुर के रेल अंचल/थाना/पी0पी0 अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है।
अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवे, बिहार, पटना के द्वारा रेल मुजफ्फरपुर के रेल थानों यथा- मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, छपरा, सीवान, नरकटियागंज एवं रक्सौल में पुलिस निरीक्षक कोटि के पदाधिकारियों को थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापन करने की अनुमति प्रदान की गई है।


रेल अंचल निरीक्षक/थाना/पी0पी0 अध्यक्ष के रिक्त पदों एवं उत्क्रमित पदों पर पदस्थापन हेतु को मुजफ्फरपुर रेल जिला स्तरीय समिति द्वारा विधि-व्यवस्था/सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक नियंत्रण के दृष्टिगत विशेष अर्हता रखने वाले पुलिस पदाधिकारी को रेल पुलिस अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष, पीपी अध्यक्ष के पद पर पदस्थापन हेतु समिति द्वारा की गयी अनुशंसा के आलोक में प्रशासनिक कार्यहित के मद्देनजर निम्नांकित पुलिस प्रतिष्ठान में नये पुलिस पदाधिकारी को पदस्थापित किया गया हैः-


1 पु0नि0 ब्रम्हदेव प्रसाद आलोक रेल थानाध्यक्ष, समस्तीपुर
2 पु0नि0 अभय कुमार रेल थानाध्यक्ष, दरभंगा
3 पु0नि0 संजीव कुमार जिला अनुसंधान इकाई
4 पु0नि0 राज कुमार-2 रेल थानाध्यक्ष, नरकटियागंज
5 पु0नि0 रंजीत कुमार रेल थानाध्यक्ष, मुजफ्फरपुर
6 पु0नि0 प्रशांत कुमार रेल पुलिस निरीक्षक, नरकटियागंज
7 पु0नि0 पवन कुमार रेल थानाध्यक्ष, रक्सौल
8 पु0नि0 मो0 शहीद अनवर अंसारी रेल थानाध्यक्ष, छपरा
9 पु0नि0 मुकेश कुमार रेल थानाध्यक्ष, सीवान


10 पु0नि0 बीरबल कुमार राय रेल पुलिस निरीक्षक, सोनपुर
11 पु0अ0नि0 विकास कुमार सिंह रेल पी0पी0 अध्यक्ष, छपरा कचहरी
12 पु0अ0नि0 राजेश पासवान रेल पी0पी0 अध्यक्ष, हसनपुर
13 पु0अ0नि0 राजेश कुमार पंडित रेल पी0पी0 अध्यक्ष, बेतिया
14 पु0अ0नि0 धमेन्द्र कुमार रेल थानाध्यक्ष, सगौली


15 पु0अ0नि0 मनोज कुमार रेल थानाध्यक्ष, सोनपुर
16 पु0अ0नि0 अशोक सिंह रेल पी0पी0 अध्यक्ष, थावे
17 पु0अ0नि0 वीणा देवी रेल पी0पी0 अध्यक्ष, जयनगर
18 पु0अ0नि0 श्रीधर कुमार रेल थानाध्यक्ष, मोतिहारी
*उपरोक्त पुलिस पदाधिकारी को 24 घंटा के अन्दर अपने-अपने नये पदस्थापन स्थल पर योगदान करने का आदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *