केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस समारोह, बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुति पर मंत्रमुग्ध रहे लोग

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। केंद्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर में शुक्रवार को 75 वें गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य जितेन्द्र कुमार के द्वारा  ध्वजारोहण किया गया। इसके साथ ही सभी विद्यार्थियों ने समवेत स्वर में राष्ट्रगीत गाए। इस दौरान संबोधित करते हुए प्राचार्य ने बच्चों को देश की आजादी एवं संविधान के बारे में जानकारी दी। साथ ही गणतंत्र दिवस के महत्व को भी विस्तार से बताया।

इस कड़ी में विद्यालय में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य व उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिये गए। साथ ही शिक्षकों को भी अपने विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के
लिए पटना संभाग से आये प्रमाण पत्र दिये गए। प्राचार्य ने संविधान में नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में बच्चों को अवगत कराया। इस दौरान संस्कृत, हिन्दी एवं अंग्रेजी में बच्चों ने भी भाषण दिया।

तत्पश्चात् बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके दर्शकदीर्घा को मन्त्रमुग्ध कर दिया। स्कूली बच्चों ने विभिन्न देशभक्ति गीतों के साथ ही नृत्य भी प्रस्तुत किया। अन्त में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक बैजू सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम की समाप्ति की। सर्वान्त में विद्यालय के सभी बच्चों के नन्हे मुन्हे हाथों में मिष्टान्न देकर घर के लिए विदा कर दिया गया।

मौके पर वरीय शिक्षक अमरनाथ मिश्रा, एके गुप्ता, बिनय कुमार दास, संतोष कुमार, राजेश कुमार अकेला, श्वेता कुमारी, विकाश मिश्रा, एन भारद्वाज, मो नसर, जय कुमार, मो. रफी अहमद अंसारी, राम प्रवेश यादव, तमन्ना, कंचन कुमारी, निगम तिवारी, सोनी कुमारी, विजय लक्ष्मी देवी, प्रियंका कुमारी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *