यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधेपुर गांव में 18 अक्टूबर को देर शाम हुई पोल्ट्री फर्म व्यवस्यायी प्रेम कुमार सिंह उर्फ जीवछ सिंह हत्याकांड में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सोनू पासवान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस कार्यालय पर रविवार को प्रेसवार्ता करते हुए डीएसपी मो. नजीब अनवर ने बताया कि पोल्ट्री फर्म ( अंडा फार्म) व्यवसायी प्रेम कुमार सिंह उर्फ जीवछ सिंह हत्या कांड के बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए मेरे नेतृत्व में एसआईटी गठित की गयी थी। एसआईटी ने मानवीय सूचना संग्रह एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना में शामिल बदमाश केवटा पंचायत के पीपरपाती गांव निवासी सुरेश पासवान के पुत्र विक्रम कुमार को गिरफ्तार किया। विक्रम के निशानदेही पर एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है।


डीएसपी ने बताया कि हत्याकांड में शामिल दो अन्य बदमाश पिपड़पाती निवासी मनोज चौधरी के पुत्र गोपाल चौधरी और विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी सुखदेव महतो के पुत्र बीरबल कुमार को पहले ही दूसरे कांड में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विद्यापति नगर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए बीरबल कुमार ने हत्याकांड का अपनी संलिप्तता स्वीकार किया था। बीरबल ने पूछताछ के दौरान बताया था कि केवटा पंचायत के पीपरपाती गांव निवासी श्याम पासवान के पुत्र सोनू पासवान उर्फ मिथिलेश पासवान ने हत्याकांड का 5 लाख रुपए में सुपारी लिया था। 

सोनू ने काम होने पर पांच लाख रुपए देने की बात बताया था। सोनू ने हत्या के लिए बीरबल, गोपाल और विक्रम को दो हथियार उपलब्ध कराया था।हत्याकांड उजियारपुर थाना क्षेत्र के दीपक कुमार का बाइक का इस्तेमाल किया गया था। बीरबल ने बताया कि हत्याकांड के दिन सोनू ने गोहिया गाछी में हम चारो सोनू , विक्रम और गोपाल ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। वहा से हम विक्रम, गोपाल ने सोनू के द्वारा दी गई कट्टा लेकर फॉर्म पर पहुंचकर जीवछ सिंह की गोली मार कर हत्या करने के बाद पीपरपाती की ओर भाग गए। विक्रम ने भी घटना में अपनी संलिप्त स्वीकार किया है।

जिसे न्यालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दी गई है। डीएसपी ने बताया कि सोनू पासवान की गिरफ्तारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा की प्रेम कुमार सिंह उर्फ जीवछ सिंह की हत्या की साजिश किसने रची थी। सोनू की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है। एसआईटी टीम मे पुलिस निरीक्षक डीआईयू प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, नगर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक विक्रम आचार्य, दलसिंहसराय थानाध्यक्ष अनिल कुमार, पुअनि शंभू नाथ सिंह, पुअनि मंजुला मिश्रा, रंजीत कुमार सिंह, पीटीसी प्रण्य कुमार सिंह ने लगातार छापेमारी में जुटे हैं।






