यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन के प्रथम सत्र में दहेज मुक्त समाज रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. महेश कुमार चौधरी ने किया। रैली का उद्देश्य था – समाज में फैली कुप्रथा को जड़ से समाप्त करना। रैली में सभी स्वयंसेवक स्वयंसेविकाओं ने दहेज उन्मूलन नारे लगाये जो निम्न प्रकार हैं, (1) हम युवा की यही आवाज,
दहेज मुक्त हो सारा समाज।


(2) हम युवा की यही पुकार ,
दहेज मुक्त हो अपना बिहार।
(3) नहीं बेटी बाप बोझ है ,
दहेज भयानक रोग है।
(4) दहेज को जड़ से मिटाना है ,
हर घर को स्वर्ग बनाना है।

(5) महापाप से करो परहेज,
मत मांगो शादी में दहेज।
(6) हम युवा का एक ही नारा,
दहेज मुक्त हो देश हमारा।
इस दौरान सभी स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने दहेज न देंगे और न लेंगे का संकल्प लिया। दूसरे सत्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।


जिसकी अध्यक्षता डॉक्टर एस.ए. रहमान ने किया। मेडिकल टीम में डॉक्टर जावेद आलम, डॉक्टर शाजिया तराना, डॉक्टर अनिल, फार्मासिस्ट हरिदेव, एएनएम अंकितांशु शामिल थे। कार्यक्रम पदाधिकारी ने मेडिकल टीम के सभी सदस्यों का स्वागत माल्यार्पण, चादर एवं पाग देकर किया। शिविर में जाँच कराने के लिए आये हुए प्रथम तीन मरीजों का स्वागत दलनायक अमरजीत कुमार एवं दलनायिका हेमा कुमारी ने किया। एक सौ से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ जाँच करवाया।

मेडिकल टीम द्वारा सभी मरीजों को उचित परामर्श एवं दवाईयाँ दी गई। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर की खूब सराहना किया। तीसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्त्याक्षरी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया।





