रोसड़ा में जमीनी विवाद में भाईयों के बीच हुए विवाद में पिता-पुत्र को मारी गोली, एक को गंभीर हालत में किया गया रेफर

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। जमीनी विवाद के कारण एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई। दो भाईयों के बीच हुए एक पक्ष के द्वारा कई राउंड फायरिंग की गयी। जिसमें पिता-पुत्र को भी गोली मार दी गयी। पिता-पुत्र को गोली लगते ही कोहराम मच गया। आरोपी पक्ष भी फरार हो गया। वहीं जख्मी पिता-पुत्र को गंभीर हालत में रोसड़ा से सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन एक की हालत नाजुक होने के कारण सदर अस्पताल से भी डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है। जख्मी की पहचान रोसड़ा थाना के बाघोपुर वार्ड दस के रामशीष महतो एवं उसके पुत्र राज कुमार महतो हैं।

बताया जाता है कि बाघोपुर में जमीनी विवाद को लेकर भाईयों के बीच विवाद चल रहा था। इसी में एक पक्ष के द्वारा खेत जोतने के बाद गेंहू बुआई करने के लिए आड़ी बांधी जा रही थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया और बात मारपीट पर आ गयी। इसी बीच दूसरे पक्ष के द्वारा गोली चलायी गयी। जिसमें पिता रामाशीष महतो एवं उनके पुत्र राज कुमार महतो को गोली लगी। इन लोगों के बीच जमीनी विवाद को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। गोली चलाने का आरोप भी सौतेले भाई पर ही लगाया गया है।


घटना के बाद आनन-फानन में दोनों पिता-पुत्र को जख्मी हालत में सदर अस्पताल में लाया गया। लेकिन राज कुमार की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया। बताया जाता है कि रामशीष महतो के जांघ में गोली लगी है। जबकि उसके पुत्र राज कुमार महतो के पीठ में कमर से ऊपर एवं नीचे गोली लगी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *