यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। ठंड बढ़ने के साथ है गर्म कपड़े और कंबल वितरण का कार्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के शुरू किया। जरूरतमंद लोगों के बीच सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्म कपड़ों एवं कंबल वितरण किया जा रहा है। इस कार्य में रविवार को भी जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। मानवाधिकार एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सदस्यों ने रविवार को समस्तीपुर नगर निगम के मूसेपुर गांव में जरूरतमंदों के बीच गर्म पकड़ों का वितरण किया। संस्थान के प्रशासनिक पदाधिकारी चंद्रहास कुमार ने कहा कि संस्थान द्वारा समस्तीपुर में इस बार पांच हजार लोगों को गर्म कपड़ा आदि का वितरण करने का लक्ष्य रखा।



संस्थान के जिला प्रमुख सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान को लेकर संस्था के द्वारा जगरुतमंदों के गांव व स्थल का चुनाव कर लिया गया है। अब एक-एक कर सभी स्थानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधि की मदद से कार्यक्रम का अयोजन कर जरूरत मंदों को गर्म कपड़ा व कंबल का वितरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रत्येक वर्ष दिसंबर से जनवरी महीने तक लगातार आयोजित किया जाता है। इस मौके पर जिला प्रधान अभय प्रकाश, जिलाध्यक्ष प्रदुमन कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सूरज कुमार, वारिसनगर के पूर्व उप प्रमुख शिवशंकर महतो आदि उपस्थित थे।








