बिहार के समस्तीपुर में मुखिया के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, पुलिस ने कहा दुष्कर्म के आरोप में फरार है मुखिया पुत्र

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले उजियारपुर प्रखंड के भागवनपुर कमला पंचायत के मुखिया फिरोजा बेगम के घर सोमवार को उजियारपुर पुलिस ने कुर्की जब्ती का इस्तेहार चस्पाया। पुलिस के अनुसार मुखिया का पुत्र मो. चांद एक महिला से दुष्कर्म मामले में फरार है। वह पुलिस या कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहा है जिसके कारण कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट भी जारी कर रखा है। इस संबंध मेंउजियारपुर थाना में कांड सं. 258/ 23 के तहत मामला दर्ज है।

बताते चले कि मो. चांद पर पंचायत की एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। जिसमें कहा था कि मुखिया के पुत्र ने 19 जुलाई की रात महिला को घर से खींच कर बगल के एक खेत में ले जाने के बाद अन्य आरोपियों के साथ दुष्कर्म किया था। उजियारपुर थाना में मुखिया व उनके पुत्र सहित तीन अन्य पर केस दर्ज है। दलसिंहसराय एसडीपीओ नजीव अनवर ने पर्यवेक्षण में मुखिया मां फिरोजा बेगम व अन्य तीन को आरोपी बनाने के मामले की गहराई से जांच की आवश्यकता जताते हुए सिर्फ मुख्य आरोपी मुखिया पुत्र चांद पर दुष्कर्म करने की पुष्टि करने के बाद गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।

जिसके बाद केस के अनुसंधान कर्ता इंदल यादव ने मुख्य आरोपी के फरार रहने की स्थिति में न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती करने के लिए इश्तेहार चस्पाया है। भागवनपुर कमला पंचायत के मुखिया फिरोजा वेगम ने पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि गांव के एक कमजोर वर्ग से मुखिया बनना कुछ लोगों को पच नहीं रहा है। इसी कारण साजिश के तहत एक महिला को बहला फुसला कर इंजीनियरिंग के छात्र उनके पुत्र पर केस दर्ज करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *