समस्तीपुर मंडल में सघन टिकट जांच अभियान, बिना टिकट यात्रा कर रहे 6438 यात्रियों से से 50.08 लाख का जुर्माना वसूला 

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर मंडल द्वारा बिना टिकट व उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं। ताकि बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित किया जा सके। इसी क्रम में दिनांक 28 नवंबर को समस्तीपुर मंडल के विभिन्न खण्डों पर सुबह 6.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक 16 घंटे तक किला बंदी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों की अलग-अलग टीम जिसमे लगभग 220 टिकट जाँचकर्मी एवं RPF आरपीएफ जवान शामिल थे।

स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। जिसमें बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के कुल 6438 यात्रियों से जुर्माने के रूप में 5008135 लाख की राशि प्राप्त हुई। इस अभियान के दौरान मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच किया गया था। डीआरएम विनय श्रीवास्तव के अनुसार ही रेल मंडल में लगातार जांच अभियान जारी रहेगा। ताकि कोई भी यात्री वे टिकट यात्रा नहीं कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *