यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल के समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड स्थित रामभद्रपुर स्टेशन पर जयनगर समस्तीपुर सवारी गाड़ी में उपद्रवी तत्वों ने जमकर पथराव किया। जिसके कारण ट्रेन में सफर कर रहे एक दर्जन से अधिक यात्री चोटिल हो गए। ट्रेन पर पथराव करने के कारण कोच की आधा दर्जन से अधिक खिड़कियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके कारण पत्थर कोच में आने लगा। इससे यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल हो गया। पथराव के कारण यात्री शोरशराबा करने लगे। वहीं कोच में सवार कर रहे बच्चों को भी बचाने में लुट गए। गनीमत रही किसी भी यात्री को गंभीर चोटें नही आयी।


इस घटना में यात्रियों ने एक उपद्रवी को पकड़कर आरपीएफ के हवाले कर दिया। इस मामले में समस्तीपुर आरपीएफ ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपी ने आधा दर्जन से अधिक उपद्रवियों के नाम का खुलासा किया है। इसके बाद आरपीएफ ने उक्त नाम का सत्यापन करना शुरू कर दिया है। उक्त घटना समस्तीपुर दरभंगा रेल खंड पर स्थित रामभद्रपुर स्टेशन की है। पथराव के बाद जब ट्रेन रामभद्रपुर स्टेशन से समस्तीपुर के लिए खुली तो यात्रियों ने राहत की सांस ली।



मिली जानकारी के अनुसार घटना जयनगर समस्तीपुर सवारी गाड़ी संख्या 05536 की है। बताया जाता है कि उक्त सवारी गाड़ी जयनगर से समस्तीपुर के लिए चलती है। शनिवार की शाम कुछ उपद्रवी तत्व हायाघाट स्टेशन पर सवार हो गया। इसके बाद ट्रेन में ही आपस में मारपीट किया गया। ट्रेन में मारपीट करने के बाद सभी उपद्रवी तत्व रामभद्रपुर स्टेशन पर उतर गए। इसके बाद ट्रेन पर पथराव किया गया। जिसमें ट्रेन में सवार लगभग आधा दर्जन से अधिक यात्री को चोटें आयी वही कई बोगी के खिड़कियों की कांच क्षतिग्रस्त हो गया।






