दो सदस्यीय भारत निर्वाचन आयोग की टीम पहुंची समस्तीपुर, 05 जनवरी को होगा निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन, टीम का डीएम ने किया स्वागत

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित किए गए कार्यों के समीक्षा के सिलसिले में यह दो सदस्यीय भारत निर्वाचन आयोग की टीम समस्तीपुर के तीन दिवसीय दौरे पर आयी है। टीम में भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव मलय मल्लिक व सचिव संतोष कुमार दुबे शामिल हैं। टीम के आगमन पर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में डीएम योगेंद्र सिंह ने बुके व मिथिला पेंटिंग देकर सम्मानित किया। साथ ही निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित किए गए कार्यों पर भी चर्चा की गई।

इस कड़ी में टीम ने पहले दिन 131- कल्याणपुर विधान सभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी  सह अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा भारत निर्वाचन आयोग के टीम के द्वारा की गई। बताते चलें कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावा आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 9 दिसंबर तक है। प्राप्त दावा आपत्तियों का निष्पादन 26 दिसंबर 2023 को किया जाना है। निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जाना है।

समीक्षा के दौरान आयोग के सदस्य किए गए कार्यों से संतुष्ट हुए। वही दूसरे दिन आयोग की टीम के द्वारा 134- उजियारपुर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय एव 137- मोहिउद्दीनगर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *