उत्पाद विभाग व दलसिंहसराय पुलिस ने पेट्रोल पंप पर खड़ी कंटेनर से किया लाखों रुपए मूल्य का विदेशी शराब जब्त, शराब मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय पुलिस ने कंटेनर में छिपाकर ले जा रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। मामले पर गिरफ्तार किये गये कंटेनर के चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि गुप्त जानकारी के आलोक में पुलिस ने एनएच 28 पर कंटेनर को रोककर तलाशी ली तो उसके तहखाने से शराब रखी मिली। थाने लाकर पुलिस ने जब कंटेनर से उतारकर गिनती शुरू की तो शराब के कार्टन की संख्या 1803 तक पहुंच गई।

उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों ने बरामद शराब की अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये बताया है। अपर थानाध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह ने बताया कि कांड दर्ज कर विशेष छानबीन की जा रही है। बताया जाता है कि दलसिंहसराय न स्थित एक पेट्रोल पंप पर शराब की कंटेनर पहुंचने की सूचना उत्पाद विभाग को मिली। सूचना मिलते हैं उत्पाद विभाग एवं दलसिंहसराय पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप के पास छापेमारी कर कंटेनर को पकड़ा। जिसमें जांच के दौरान लाखों रुपए मूल्य के शराब जप्त किया गया।

इधर, उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर गांव में बुधवार को पांच लीटर देसी शराब के साथ पिता व पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान विनोद सहनी एवं उसका पुत्र विपिन सहनी के रूप में बताया गया है। जानकारी देते हुए उजियारपुर एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत के लिए न्यायालय में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *