समस्तीपुर ब्लॉक के जितवारपुर निजामत में अधिकारियों ने की खरीफ धान का क्राप कटींग

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर (रंजीत कुमार)। समस्तीपुर जिला के समस्तीपुर ब्लॉक के जितवारपुर निजामत पंचायत में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के द्वारा खरीफ धान का क्राप कटींग करा फसल के उत्पादकता का आंकड़ा संग्रहित करवाया गया। प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी रीतेश कुमार की मौजूदगी में किसान जगदीश राय के खेत में तैयार धान फसल की 10×5 मीटर क्षेत्रफल में करवाया गया। जिसमें 39•5 किलोग्राम अर्थात करीब 31 क्विंटल प्रति एकड़ धान उत्पादन का अनुमान लगाया गया।

मौके पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में धान फसल की क्राप कटींग कराया जा रहा है। मौके पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी रीतेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय शंकर, कृषि समन्वयक अनिल कुमार राय, किसान सलाहकार शिव नारायण राय, धर्म नाथ राय, कृषक दिनेश राय, कुन्दन कुमार, उषा देवी, राजा कुमार सहित अन्य किसान मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *