रेड रिबन क्वीज कार्यक्रम का किया गया आयोजन, समस्तीपुर जिला के 50 विद्यालय के 100 छात्र, छात्राओं के बीच क्वीज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। नेशनल एड्स कन्ट्रोल ऑर्गनाइजेशन के निदेश पर बिहार राज्य एड्स नियंत्रित समिति, पटना (स्वास्थ्य विभाग) के द्वारा राज्य के एचआईवी संक्रमण के उच्च जोखिम चिन्हित 19 जिले में स्कूली बच्चों के लिए जिला स्तरीय रेड रिबन क्वीज कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में समस्तीपुर जिला के 50 विद्यालय के 100 छात्र, छात्राओं के बीच क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में  आरएसबी इंटर स्कूल काशीपुर समस्तीपुर में किया गया।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन शिक्षा विभाग के एपीओ अर्जुन कुमार, जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ विशाल कुमार आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित वर्मा, प्रधानाध्यापक सरफराज आलम, प्रभारी जिला ICTC सुपरवाइजर सतविन्दर कौर, BSACS पटना से आये क्विज मास्टर राहुल कुमार सिंह, अशीम कुमार झा ने सन्युक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के पहले चरण में समिति के क्वीज मास्टर राहुल कुमार सिंह एवं असीम कुमार झा के द्वारा लिखित परीक्षा ली गई। जिसमें से टॉप 5 विद्यालय के 10 छात्रों के साथ 5 राउन्ड में क्वीज सम्पन्न हुआ।

जिसमें एचआईवी एड्स, खेल-कूद, किशोर स्वास्थ, सामान्य ज्ञान, समसमायकि एवं चित्र पहचान से प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता के बाद छात्रों के बीच एचआईवी एवं एड्स के प्रति जागरूकता के लिए उन्मुखीकरण किया गया। जिसमें एचआईवी संक्रमण के फैलने एवं रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। प्रतियोगिता भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण -पत्र एवं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार दिया गया। एस एस इंटर स्कूल के संदीप कुमार एवं साहिल कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


दूसरे स्थान पर पीएसपी +2 स्कूल बिथान के आदित्य कुमार एवं अंकित कुमार हुए एवं तृतीय स्थान पर बालिका उच्च विद्यालय की उवर्शी अंचल एवं अनामिका रॉय रहीं। जिला के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता 4 दिसंबर को पटना में आयोजन होने वाली राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे।डॉ विशाल कुमार ने टीबी एवं एड्स से सम्बंधित बहुत सारी जानकारी दी। जो बच्चे कोई स्थान प्राप्त न कर सके उन्हें सम्बोधित करते हुए सतविन्दर कौर ने कहा कि उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। बल्कि उन्हें तो स्वास्थ्य सम्बंधित समुचित जानकारी मिली है जिससे वे आस पास के लोगों को भी जागरूक करें एवं प्रतियोगिता के बहुत से अवसर मिलते रहेंगे। आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन सतविन्दर कौर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *