जहांगीरपुर कोठिया के परचाधारियों के पर्चा की जमीन दखल कब्जा को लेकर सभा आयोजित

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। जहांगीरपुर कोठिया के भूमिहीनों को उनके पर्चे की जमीन दखल कब्जा करने के सवाल पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी सभा जारी रहा। सभा की अध्यक्षता सीताराम महतो ने की। जिला कमिटी सदस्य दिनेश कुमार ने अंचलाधिकारी खानपुर को आगाह करते हुए कहा कि समय रहते जहांगीरपुर कोठिया के परचाधारियों को उनके पर्चे की जमीन को दखल कब्जा करा दें। अन्यथा आन्दोलन उग्र हो सकता है। अगर उस समय विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है तो उसका जिम्मेवार अंचलाधिकारी होंगे।

विजय कुमार आजाद ने बताया अंचलाधिकारी जल्द हीं जहांगीरपुर कोठिया के परचाधारियों का जमीन दखल कब्जा करा दें। अन्यथा आने वाले समय में अचल कार्यालय के अंदर गरीब भूमिहीन अपने अपने बकरी बकरा, मुर्गा मुर्गी और गाय भैंस लाकर बांध देंगे। मौके पर रामशंकर सक्सेना, सत्यनारायण महाराज, अमित, बिहारी महतो, रामकुमार देवी, शैल देवी, कलवातीय देवी, श्यामा देवी, कोमल देवी, सरकार देवी, मंजू देवी, सीताराम राम, मुस्लिम, सूरज साह, सागर साह सहित दर्जनों भूमिहीन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *