रोसड़ा डबल मर्डर : अस्पताल में इलाजरत जख्मी शूटर को डिस्चार्ज होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपनी ही गोली से हो गया था जख्मी

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में पिछले दिनों हुए किराना व्यवसायी दो सहोदर भाई हत्याकांड मामले के पुलिस ने दूसरे शूटर को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब रोसड़ा पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही पुलिस ने डबल मर्डर मामले के दूसरे शूटर रोहित कुमार को पुलिस गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रोहित कुमार बेगूसराय जिला के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरौली का रहने वाला है। वही उक्त डबल मर्डर में अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी के द्वारा छापेमारी की जा रही है।

विदित हो कि बीते दिनों हुए प्रेस वार्ता में एसपी ने डबल मर्डर मामले में दो आरोपी के गिरफ्तार होने की जनाकारी दी थी । पर इसमें एक को ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा सका था। जबकि दूसरा आरोपी के जख्मी रहने के कारण इलाजरत था। एसपी ने बताया था कि घटना के दौरान मृतक व्यवसायी के शूटरों के बीच हाथापाई हो गयी थी। इसी दौरान शूटर रोहित अपनी ही पिस्टल के गोली का शिकार हो गया था। घटना को अंजाम देने के बाद रोहित के साथी उसे अपने साथ लेकर फरार हो गए थे । उसके साथियों ने उसे बेगूसराय के सिंघौल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी चिकित्सा जारी थी।

निजी अस्पताल में इलाज कराए जाने की भनक लगने के बाद पुलिस ने आरोपी रोहित का इलाज अपनी निगरानी में कराना शुरू किया। इस संबंध में रोसड़ा थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रसुन्जय कुमार ने बताया कि धराये आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। बतादे की 18 अक्टूबर की शाम रोसड़ा में दो व्यवसायी भाई अमित व सुमित की हत्या कर दी गयी थी। घटना उस समय हुई थी, जब दोनों भाई अपनी दुकानें बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी क्रम में बाइक सवार अपराधियों ने लूटपाट किया। लुटपाट के विरोध के दौरान अपराधियों ने दोनों व्यवसायी भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *