एके खंडेलवाल बने पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक, भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा (IRSE) के 1987 बैच के एक ख्याति प्राप्त हैं अधिकारी

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल के नए जीएम एके खंडेलवाल बनाए गए। एके खंडेलवाल ने 30 अक्टूबर 2023 को पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व वो रेलवे बोर्ड में प्रमुख कार्यकारी निदेशक (गति शक्ति) के पद पर पदस्थापित थे। खंडेलवाल भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा (IRSE) के 1987 बैच के एक ख्याति प्राप्त अधिकारी हैं । इन्होंने एम.एन.आई.टी., जयपुर से सिविल इंजीनियरिंग संकाय में स्नातक तथा आई.आई.टी, रूड़की से एम.टेक की डिग्री प्राप्त किया है। 34 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, श्री खंडेलवाल ने भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे के निर्माण और रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उनकी देख-रेख में भारतीय रेल के कई महत्वपूर्ण पुलों, इमारतों और रेलवे ट्रैक सहित अन्य निर्माण परियोजनाओं को पूरा किया गया है। दक्षिण मध्य रेलवे में एईएन/बेल्लमपल्ली के रूप में अपनी रेलसेवा शुरू की और उसके बाद आप दक्षिण रेलवे, उत्तर रेलवे, रेलवे बोर्ड तथा चुनौतीपूर्ण उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक प्रोजेक्ट में अपनी महत्वपूर्ण सेवा दे चुके हैं। श्री खंडेलवाल ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक प्रोजेक्ट के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण के रूप में कार्य करते हुए दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल, चिनाब ब्रिज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक/ट्रैक मशीन के रूप में कार्य करते हुए आपने एक उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में भारत को ट्रैक मशीन के आयातक से निर्यातक में बदल दिया।

वर्ष 2016-17 में रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक, एनएफआर के पद पर कार्य करते हुए आपने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल किया । इस दौरान भारतीय रेल को गैर-किराया राजस्व के रूप में रु. 10,368 करोड़. प्राप्त हुआ जो कुल राजस्व का 6.2 प्रतिशत था। खंडेलवाल के कौशल को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने गति शक्ति निदेशालय, रेलवे बोर्ड के पहले प्रधान कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया। इस पद पर कार्य करते हुए आपने परियोजनाओं की योजना बनाने, मंजूरी देने और निगरानी करने के लिए एक दूरदर्शी एवं सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया जिसके परिणामस्वरूप भारतीय रेलवे द्वारा वर्ष 2022-23 में सर्वाधिक रेलवे ट्रैक की कमीशनिंग की गयी।

आपकी खेलकूद के क्षेत्र में भी गहरी रूचि है तथा आप राज्य स्तर पर बास्केटबॉल भी खेल चूके हैं। आपके उत्तर रेलवे के क्रीड़ा संघ के प्रेसीडेंट पद पर रहते वर्ष 2021-22 में उत्तर रेलवे की टीम सर्वश्रेष्ठ खेल प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित Kaul’s Gold Cup जीतने में सफल रही। इन्होंने  उच्च स्तरीय अध्ययन हेतु आईएनएसईएडी सिंगापुर, आईसीएलआईएफ मलेशिया और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद में स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट प्रोग्राम में भाग लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *