यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। पूसा प्रखंड के पंचायत समिति भवन सभागार में सामाजिक अंकेक्षण सोसायटी द्वारा मनरेगा योजना का जनसुनवाई ज्यूरी सदस्य बीएसओ सुनील कुमार, अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के निदेशक देव कुमार, सीएलफ अध्यक्ष निर्मला देवी व गीता कुमारी ने किया। पीडीएस से कोई भी कर्मी तथा पदाधिकारी उपस्थित नहीं रहने के कारण जनसुनवाई नहीं हो सका। जिसपर ज्यूरी सदस्यों द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई।




सभी पीआरएस को प्रत्येक बुधवार को रोजगार दिवस मनाने, नागरिक सूचना पट्ट को सुधार करने एवं साइट पर फस्ट एड किट उपलब्ध कर 20 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कार्यक्रम का संचालन एमएसएआरपी गणेश कुमार मेहता ने किया। मौके पर पीओ अजीत कुमार, एसएआरपी प्रीति कुमारी, गुड्डी कुमारी, जीविका दीदी एवं लाभार्थी आदि मौजूद थे।








