रफ्तार का कहर:  ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम, बुजुर्ग पिता के आंखों से नहीं थम रहा है आंसू 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में तेज रफ्तार के कारण आए दिन सड़क हादसे की घटना हो रही है। इसके बावजूद वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। जिसके कारण रफ्तार की चपेट में आने से लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर पुरानी दुर्गा स्थान के पास की बताई गई है। जहां बुधवार की रात किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवारी युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो  गयी। मृतक युवक की पहचान कल्याणपुर थाना के धुर्वगामा गांव के मंचन राम के 30 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार राम के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि युवक गुड्डू मथुरापुर घाट स्थित एक होटल में काम करता था। बुधवार की रात होटल बंद होने के बाद वह बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद कल्याणपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की। शव की पहचान में जुटी। शव की पहचान होनेके बाद कल्याणपुर पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दिया। फिर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

 इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों के घर कोहराम मच गया। वहीं उनके बुजुर्ग पिता एवं अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। युवक के पिता मंचन राम ने बताया कि उन्हें पुलिस के द्वारा रात में एक बजे फोन पर सूचना दी गई। इसके बाद वह अपने गांव के लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा उन्हें जानकारी दी गई की सड़क दुर्घटना में किसी वाहन के चपेट में आने से गुड्डू की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *