विजय भारत : केएल राहुल ने सिक्स लगाकर भारत को वर्ल्ड कप 2023 में दिलायी पहली जीत, लडखडाती टीम को विराट कोहली और केएल राहुल ने दी संजीवनी

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन डेस्क: भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल ने सिक्स लगाकर भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2023 में पहली जीत दिलाई। भारतीय टीम ने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है। केएल राहुल 97 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, विराट कोहली ने 85 रन की दमदार पारी खेलकर भारत को जीत के राह पर ले गया। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच रविवार को वर्ल्‍ड कप 2023 का पांचवां मैच चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला गया। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया आज वर्ल्‍ड कप 2023 में अपने अभियान की शुरुआत की। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच वर्ल्‍ड कप इतिहास में 13वीं बार भिड़ंत हुई है। इससे पहले जो 12 मुकाबले खेले गए, उसमें कंगारू टीम का पलड़ा भारी रहा, जिसने 8 मैच जीते। भारतीय टीम चार मौकों पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई।

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का आगाज भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत के साथ किया है। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया। कंगारू टीम से मिले 200 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 41.2 ओवर में हासिल किया। टीम की ओर से केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 97 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, किंग कोहली ने 85 रन का योगदान दिया। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मिचेल स्टार्क ने पहले ही ओवर में ईशान किशन को गोल्डन डक पर पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद दूसरे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, श्रेयस अय्यर को भी हेजलवुड ने शून्य पर चलता किया।

2 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवाकर भारतीय टीम मुश्किल में थी। ऐसे में विराट कोहली और केएल राहुल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी निभाई। कोहली 116 गेंदों का सामना करने के बाद 85 रन बनाकर आउट हुए। विराट ने अपनी इस पारी के दौरान 6 चौके जमाए। वही, केएल राहुल 115 गेंदों में 97 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल ने सिक्स लगाकर भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2023 की पहली जीत दिलाई। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्‍ड कप 2023 का पांचवां मैच चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला गया। ऑस्‍ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। भारत को 200 रन का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। तीसरे ओवर में बुमराह ने कंगारू टीम को पहला झटका दिया। मिचेल मार्श को शून्य के स्कोर पर कोहली के हाथों कैच आउट करवाया।

इसके बाद स्पिनर्स ने अपना शिकंजा कसा। कुलदीप यादव ने सेट बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (41) को आउट कर दूसरी सफलता दिलाई। रवींद्र जडेजा ने स्मिथ (46) को क्लीन बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया। एक ही ओवर में मार्नस लाबुशेन (27) और एलेक्स कैरी (0) को आउट कर कंगारू टीम की कमर तोड़ दी। कुलदीप ने मैक्सवेल (15) और अश्विन ने ग्रीन (8) को पवेलियन की राह दिखाई। भारत की तरफ से जडेजा ने तीन विकेट लिए। बुमराह और कुलदीप को 2-2 विकेट मिले। सिराज, अश्विन और हार्दिक को 1-1 विकेट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *