समस्तीपुर। नगर निगम के शंभुपपट्टी पंचायत अंतर्गत पाहेपुर गांव के वार्ड 30 में छठ घाट को तैयार करने से पहले भूमि पूजन सैंकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में समस्तीपुर अनुमंडल अधिकारी दिलीप कुमार एवं स्थानीय वार्ड पार्षद रंजना राज ने संयुक्त रूप से किया। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि
छठ पूजा जैसे अन्य सभी त्योहार यहां के नागरिकों द्वारा मिल-जूल कर मनाया जाता रहा है। यहां की खासियत रही है कि यहां हरेक उत्सव में हर कोई शामिल होता है।



उन्होंने कहा कि जन सहयोग से घाट को सुंदर तरीके से बनाया जा रहा है। घाट छट पर्व से पूर्व तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा, समाज सेवी केशव किशोर प्रसाद, ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन ब्रजकिशोर कुमार, समाज सेवी विनोद राम, गणेश कुमार पाल, अशोक कुमार पाल, नीरज कुमार सिन्हा, राहुल कुमार, कवींद्र प्रसाद पाल, रामसागर पाल, कपलेश्वर पाल, रमेश दास, चंदन दास, ब्रजेश कुमार पाल,



अशोक कुमार पाल, राजेन्द्र पाल (निराला), रामकिशुन दास, राजकुमार पाल, हितेन्द्र पाल, शिवजी दास, जितेन्द्र पाल, शिवप्रसाद दास, शज़ाद आलम, शंकर सिंह, अशोक सिंह, रंजीत कुमार सिंह, प्रमोद कुमार पाल, अभिषेक कुमार पाल आदि मौजूद थे। आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन गणेश कुमार पाल ने किया।





