हाजीपुर। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे मुख्यालय ने ग्वालियर- बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस एवं सहरसा सियालदह के परिचालन में बदलाव करते हुए नए स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इसको लेकर पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर वाराणसी मंडल के भाटपार रानी स्टेशन पर गाड़ी संख्या 11123 व 11124 ग्वालियर-बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस का प्रायौगिक तौर पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।


दिनांक 15.10.2023 से गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर- बरौनी एक्सप्रेस 04.13 बजे भाटपार रानी स्टेशन पहुंचकर वहां से 04.15 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा दिनांक 15.10.2023 से गाड़ी संख्या 11124 बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस 02.18 बजे भाटपार रानी स्टेशन पहुंचकर वहां से 02.20 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी। साथ ही रेलवे के यात्री आय में भी बढ़ोतरी होगी।


इसी प्रकार यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कटिहार मंडल के एकलाखी स्टेशन पर गाड़ी संख्या 13163/64 सियालदह- सहरसा- सियालदह हाटे बाजार एक्सप्रेस का आज दिनांक 07.10.2023 से प्रायौगिक तौर पर ठहराव प्रदान किया जा रहा है। दिनांक 07.10.2023 से गाड़ी संख्या 13163 सियालदह-सहरसा हाटे बाजार एक्सप्रेस 05.04 बजे एकलाखी स्टेशन पहुंचकर वहां से 05.06 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या 13164 सहरसा-सियालदह हाटे बाजार एक्सप्रेस 21.58 बजे एकलाखी स्टेशन पहुंचकर वहां से 22.00 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।







