ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो डॉली सिन्हा ने वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर का किया औचक निरीक्षण

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो डॉली सिन्हा ने वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर का औचक निरीक्षण किया। प्रो . सिन्हा सभी विभाग में जाकर निरीक्षण किया और छात्राओं से पूछ-ताछ किया। वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति और स्नातक चार वर्षीय पाठ्यक्रम पर एक विशेष वर्ग भी लिया। इसमें महाविद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि नया पाठ्यक्रम बच्चों को रोजगार परख बनाने वाला है।

शिक्षकों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि नया पाठ्यक्रम और इसके लाभ के बारे में बच्चों को अधिक से बताये  इस पाठ्यक्रम यदि किसी भी स्टेज पर पढ़ाई छोड़ते है तो उन्हें सर्टिफिकेट मिलता है। सी बी सी एस प्रणाली के कारण महाविद्यालय में उपस्थिति बढ़ी है। महाविद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति और वर्ग संचालन से प्रसन्न हुए।

साथ ही उन्होंने प्रधानाचार्या प्रो सुनीता सिन्हा द्वारा छात्राओं के हित लिए गए निर्णय से प्रसन्नता और संतोष व्यक्त किया। मौके पर डा विजय कुमार गुप्ता, प्रो अरुण कुमार कर्ण, डा डा फरहत जबीन, डा नेहा कुमारी जायसवाल, डा सरस्वती कुमारी, सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *